तीन दिन से अंधेरे में डूबा कुशहा भाड़, जले ट्रांसफार्मर से ग्रामीण बेहाल

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बिल्थरारोड (बलिया)। सीयर ब्लॉक के ग्राम सभा कुशहा भाड़ स्थित एचपी गैस गोदाम के पास लगा 10 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने से पिछले तीन दिनों से गांव की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच बिजली गुल रहने से ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

गांव में बिजली आपूर्ति बंद होने से लोगों को रातें जागकर बितानी पड़ रही हैं। पंखे, कूलर और पानी की मोटर बंद होने से सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है। वहीं गर्मी के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ जय राम विलास खरवार को भी दे दी गई है। इस संबंध में जय राम विलास खरवार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि बुधवार सुबह तक नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।उधर मौसम विभाग द्वारा अगले 24 घंटे में हीट वेव को लेकर हाई अलर्ट जारी किए जाने के बीच बिजली संकट ने ग्रामीणों की चिंता और बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि इस भीषण गर्मी में लगातार तीन दिन तक बिजली बाधित रहने से पानी की समस्या भी गहराने लगी है और दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलकर नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top