नव निर्वाचित जिला मंत्री का हुआ भव्य स्वागत, संगठन मजबूती पर दिया गया जोर

MAHARSHI TIMES
0

 ओमप्रकाश वर्मा 

नगरा, बलिया। जनता इंटर कॉलेज नगरा, बलिया इकाई शाखा की आवश्यक बैठक मंगलवार को विद्यालय प्रांगण में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता श्री खीन्द्रनाथ सिंह ने की।

बैठक में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पाण्डेय गुट) के नव निर्वाचित जिला मंत्री जयनारायण कन्नौजिया के प्रथम आगमन पर शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. उमेश चन्द पाण्डेय, डॉ. विनय प्रताप सिंह, अजनी कुमार सिंह, चन्द्रमणि तिवारी, अखिलेश सिंह, चन्द्रमा चौहान, ओमप्रकाश राम  समेत दर्जनों शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

इस दौरान वक्ताओं ने शिक्षक हितों की रक्षा एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया। नव निर्वाचित जिला मंत्री श्री कन्नौजिया ने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

बैठक में अल्पना वर्मा, ओमप्रकाश राम सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक कुमार सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top