क्षतिग्रस्त पुलिया के नवनिर्माण से क्षेत्र में खुशी, यूपी-बिहार आवागमन होगा सुगम।

MAHARSHI TIMES
0


 अजीत कुमार सिंह 

बैरिया (बलिया)। मुरली छपरा ब्लॉक अंतर्गत रामपुर कोड़राहा से जानकी बाजार होते हुए महुली घाट के रास्ते बिहार सीमा को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण पुलिया का नवनिर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लंबे समय से पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच आवागमन बाधित हो रहा था, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। यह मार्ग बीएसटी बांध से जुड़ते हुए बिहार सीमा तक पहुंचता है और प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन इसी रास्ते से होता है। पुलिया खराब होने से शादी-विवाह, खेती-किसानी, व्यापार तथा रोजमर्रा के जरूरी कार्यों के लिए लोगों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही थी। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया के जर्जर होने से कई बार दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। क्षेत्र के लोगों द्वारा लगातार जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों से पुलिया निर्माण की मांग की जा रही थी। अब निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया बन जाने के बाद न केवल यूपी-बिहार का संपर्क बेहतर होगा, बल्कि क्षेत्र के व्यापार, शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। निर्माण कार्य प्रगति पर देखकर स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है। मौके पर चंद्रदेव यादव, सूचित यादव, उमेश यादव, रमेश यादव, राशविहारी यादव व्यास, पप्पू यादव सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top