क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह की वीडियो बाइट
महर्षि टाइम्स
बलिया । चौकी इंचार्ज नगपुरा थाना चितबड़ागांव संदीप कुमार यादव को पीआरबी 9097 द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र चितबड़ागांव में एक लड़के धर्मेन्द्र कुमार निवासी नगपुरा पश्चिम टोला चितबड़ागांव बलिया को मिन्टू नामक लड़के द्वारा मारा पीटा गया है, मिंटू निवासी नगपुरा पश्चिम टोला थाना चितबड़ागांव बलिया को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया है, सूचना पर पीआरवी व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मिंटू को स्थानीय लोगों के कब्जे से लेकर अपने गाड़ी में बैठा लिया गया, इसी को लेकर महिला/ पुरुष और लड़के उग्र होकर कहने लगे की मिंटू को हम लोगो के हवाले करिए, तभी मौके पर प्रभारी निरीक्षक रसड़ा, थानाध्यक्ष फेफना व अन्य फोर्स मौके पर पहुंच कर शांतिपूर्वक वार्ता किया जा रहा था, इसी दौरान कुछ लोग उग्र होकर पीआरबी और पुलिस वालों पर ईट, पत्थर चलाने लगे, जिसके फलस्वरुप एक दो कर्मचारी गणों को हल्की-चोटे लगी तथा थाना चितबड़ागांव की सरकारी गाड़ी का पिछला शीशा ईट पत्थर फेंक कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। मौके पर पुलिस बल मौजूद है वर्तमान में कोई कानून व्यवस्था सम्बन्धी समस्या नहीं है, अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है, शांति व्यवस्था कायम है।

