ओमप्रकाश वर्मा
रसड़ा( बलिया) ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई रसड़ा के तत्वाधान में रविवार को ग्रामीण क्षेत्रों में पत्रकारों की भूमिका विषय अंतर्गत विचार गोष्ठी एवं परिचय पत्र वितरण का कार्यक्रम अग्रवाल धर्मशाला नाथ बाबा चौराहा रसडा़ पर सम्पन्न हुआ। गोष्ठी की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष अरविंद कुमार तिवारी और संचालन अश्विनी पाण्डेय ने किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश कोषाध्यक्ष छोटे लाल चौधरी ने कहा हमारा संगठन अपने ही प्रदेश में नहीं और प्रदेशों में अपना स्थान बना रहा है।यह संगठन राष्ट्रीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के रूप में अग्रसारित है। बलिया जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि जिले के किसी भी पत्रकार को किसी प्रकार की को समस्या है जो ग्रापए से जुड़ा हो वो हमे अवगत करा सकता उसे हर सम्भव मदद की जायेगी। बैरिया के तहसील अध्यक्ष गुप्तेश्वर पाठक ने ग्रामीण पत्रकारों की समस्या पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्रामीण पत्रकारों की समस्या तो है पर इस विषम परिस्थितियों में भी ग्रामीण पत्रकार समाज और राष्ट्र की सेवा में लगे हैं वह बधाई के पात्र ।पत्रकार को ओली पत्रकारिता से बचना चाहिए।गोष्ठी को रामाकान्त सिंह, श्याम प्रकाश शर्मा, मन्जय सिंह,संजय बहादुर सिंह एवं सुनील कुमार सरदासपुरी ने संबोधित किया। गोष्ठी समापन के पश्चात अखिलेश सैनी, विनोद कुमार शर्मा, उदय नरायण पाण्डेय, रामेश्वर प्रजापति, शिशिर अग्रवाल, वलिराम प्रजापति, विरेन्द्र कुमार पान्डेय,उपेन्द्र कुमार सभी तहसील के पदाधिकारी सदस्यों को जिलाध्क्ष माला पहनाकर स्वागत करते हुए परिचय पत्र प्रदान किया। आयोजन मे मंजीत कुमार सिंह, अतुल कुमार सिंह, मंजीत यादव, अनुराग जायसवाल इत्यादि पत्रकार उपस्थित रहे।
