महर्षि टाइम्स जितेन्द्र कुमार सिंह
राजस्थान। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा राजस्थान का प्रदेश अधिवेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तँवर की अध्यक्षता एंव ग्रुपकैप्टन जेपीएस चौहान *(up)*, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष डिंपल राणा *(पंजाब),* प्रदेशाध्यक्ष *दिल्ली* धर्म पाल सिंह के आतिथ्य मे सम्पन्न हुआ। अधिवेशन मे EWS आरक्षण, कला संस्कृति संरक्षण, प्रतिभा सम्मान, महिला स्वावलंबन जैसे विषयो पर चर्चा हुई। *महिलाओ के लिए राजस्थान मे 100 सिलाई प्रशिक्षण एंव रोजगार केंद्र संचालन का निर्णय लिया गया। गोकुलपुरा मे पहला सिलाई रोजगार केंद्र का शुभारंभ किया गया* तथा महिलाओ को सिलाई मशीन वितरित की गई।* *दुसरे सत्र मे प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमे पूर्व विधायक माडलगढ प्रदीप कुमार सिंह सिंगोली को प्रदेशाध्यक्ष तथा मोतीसिंह सांवली को कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत किया गया।* वरिष्ठ उपाध्यक्ष कर्नल हेम सिंह राठोड, जितेन्द्र सिंह सरवङी, उपाध्यक्ष डाक्टर संजय शैखावत, धर्मेंद्र सिंह राठोड (DIG से.नि.) महासचिव मोहन सिंह बगङ, हनुमान सिंह शैखावत, गजेंद्र सिंह खंगारोत, संगठन मंत्री अजय सिंह राजावत,कोषाध्यक्ष भगवत सिंह राजावत, सयुंक्त सचिव कल्याण सिंह बीका, सुलेखा सिंह, कृष्णा कंवर , महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष डाक्टर माया हाढा (नेत्र रोग विशेषज्ञ) युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष इन्जीनियर जितेन्द्र सिंह सहित 31 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी तथा 41 जिलाध्यक्ष एंव जिला ईकाई का गठन सर्व सम्मति से किया गया। *मध्यान्ह पश्चात प्रताप जयंती एंव प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।* जिसमे माध्यमिक बोर्ड परीक्षा मे 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले तथा प्रतियोगी परीक्षा मे चयनित सफल प्रतिभाओ एंव समाज सेवा मे उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओ का सम्मान किया गया। महिला स्वावलंबन योजना मे महिलाओ को सिलाई मशीन वितरित की गई तथा सिलाई प्रशिक्षण एंव रोजगार केंद्र का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर बीजेपी के प्रदेश महामन्त्री श्री श्रवण सिह बगङी , मेघराज सिंह रायल, भवानी निकेतन संस्थान के अध्यक्ष नगेंद्र सिंह बगङ , दिग्विजय गोगटिया, प्रदीप कुमार सिंह सिंगोली,विक्रम सिंह झारली, हनुमान सिंह,विनीता शैखावत, शुलेखा सिंह, कृष्णा कंवर , नीतु शैखावत सहित कही वक्ताओ ने महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। समारोह का संचालन कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष मोती सिंह सांवली ने किया।
