ओमप्रकाश वर्मा
नगरा(बलिया)। क्षेत्र के लहसनी गांव स्थित मठिया में शुक्रवार को अचानक झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे झोपड़ी में बंधी दो भैंसें गंभीर रूप से झुलस गईं। वहीं पूरी झोपड़ी जलकर राख हो गई।
आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में पशुपालक को भारी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
