तेज तूफान के दौरान दीवार गिरने से महिला सहित बकरियां कुत्ता, एक बछिया की मृत्यु ।

MAHARSHI TIMES
0


                फाइल फोटो मृतक शुभावति देवी 

महर्षि टाइम्स 

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के मटीही गांव में गुरुवार को आई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से बड़ा हादसा हो गया। तेज तूफान के दौरान दीवार गिरने से एक महिला शुभावती निवासी मटिही समेत कई बकरिया की मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार शुभावती देवी (46 वर्ष) पत्नी लल्लन राम अपने घर के पास थीं, तभी तेज आंधी और बारिश के बीच दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन बकरियां भी दबकर मर गईं।

इसके अलावा केशों राम पुत्र बंगाली राम की एक बछिया की भी मौत हो गई। 


गांव और मटिही बाजार क्षेत्र में तेज आंधी-पानी से कई दर्जनों दुकानदारों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है पीड़ित परिवारजनों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट करता हुऐ सहयोग की माग की है

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top