अपहरणकर्ता गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद ।

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

 थाना चितबड़ागांव । पर वादी द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि वादी की नाबालिक पुत्री को सोनू राजभर पुत्र केदार राजभर निवासी बसुदेवा द्वारा बहला फुसला कर भगा ले गया है । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में- 

आज दिनांक 08.05.2026 को थाना चितबड़ागांव पुलिस टीम के उ0नि0 अतुल कुमार मय हमराह टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व तलाश अभियुक्त सम्बन्धित 1. मु0अ0सं0 58/26 धारा 137(2), 87, बीएनएस0 में मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सोनू राजभर पुत्र केदार राजभर निवासी बसुदेवा थाना चितबड़ागांव बलिया उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार कर अपहृता/पीड़िता को किया गया सकुशल बरामद। तथा पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 65(1) बीएनएस व 5एल(2)/6 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी,  गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया ।  

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top