तड़के सुबह हुई मूसलधार बारिश से भीषण गर्मी से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले

MAHARSHI TIMES
0

 ओमप्रकाश वर्मा 

नगरा(बलिया) क्षेत्र में शुक्रवार तड़के सुबह हुई मूसलधार बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली। कई दिनों से लगातार पड़ रही तेज धूप और गर्म हवाओं से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे वातावरण पूरी तरह ठंडा हो गया।

बारिश होने से जहां आमजन को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे। खेतों में लगी सब्जी, धान की नर्सरी तथा अन्य फसलों को इस बारिश से काफी लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश से खेतों की नमी बढ़ेगी और सिंचाई का खर्च भी कम होगा।

बारिश के चलते सुबह बाजार और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कुछ समय के लिए कम रही। वहीं बच्चों और युवाओं ने ठंडे मौसम का आनंद लिया। मौसम सुहावना होने से पूरे दिन लोगों में उत्साह देखा गया।

किसानों का कहना है कि यदि इसी तरह समय-समय पर बारिश होती रही तो खरीफ फसलों की तैयारी और बेहतर होगी। मौसम में आई ठंडक से बिजली की खपत में भी कमी आने की संभावना जताई जा रही है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top