ओमप्रकाश वर्मा
नगरा (बलिया)। आदर्श नगर पंचायत- नगरा की बैठक कई महीनों से नहीं होने की स्थिति में आम नागरिकों के परेशानी को देखते हुए सभासदों की बैठक कराने की रखी गयी मांग पर होने वाली बैठक शुक्रवार को कोरम के अभाव में स्थगित कर दी गयी। मनोनीत सभासद जयप्रकाश जायसवाल ने कहा है कि बैठक के नहीं होने से जनहित के विकास कार्य को गति देने के लिए में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सभासदों की शुक्रवार को कार्यालय पर विगत कई महीनों बाद "बोर्ड बैठक" आहूत की गई थी, किन्तु आवश्यक कोरम पूर्ण न होने के कारण अधिशासी अधिकारी के द्वारा बोर्ड़ बैठक निरस्त कर दी गई। जबकि चेयरमैन इन्दू देवी मौजूद रहीं। यह स्थिति नगर के विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए अत्यंत चिंताजनक है। नगरवासियों की अपेक्षाओं एवं विकास योजनाओं को ध्यान में रखते हुए जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति एवं सहभागिता आवश्यक है, ताकि नगर के विकास कार्य बाधित न हों और जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
