शारदानंद अंचल की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धांजलि सभा में भावुक हुआ जनसमूह

MAHARSHI TIMES
0

 महर्षि टाइम्स 

बिल्थरा रोड (बलिया)। उभांव चौराहे पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य, पूर्वांचल के गौरव, दलित-पिछड़ों की बुलंद आवाज, गरीबों-शोषितों-वंचितों के मसीहा कहे जाने वाले जननायक स्वर्गीय शारदानंद अंचल जी की 16वीं पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान और भावनात्मक माहौल के बीच मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नेताओं, कार्यकर्ताओं व हजारों समर्थकों ने उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की।श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे समाजवादी विचारधारा से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय अंचल जी के संघर्ष, समर्पण, सामाजिक न्याय की लड़ाई और गरीबों के प्रति उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि अंचल जी जैसा जननेता सदियों में जन्म लेता है।सभा के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि शारदानंद अंचल अन्याय के खिलाफ संघर्ष की पहचान थे। गरीब, कमजोर और शोषित समाज की आवाज बनकर उन्होंने पूरी जिंदगी लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि आज भी अंचल जी के विचार समाजवादी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देने का काम कर रहे हैं।बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि हमने राजनीति की पहली शिक्षा अपने पिता से सीखी है। उन्होंने हमें जमीन से जुड़कर जनता की सेवा करना और सम्मान की लड़ाई लड़ना सिखाया।उन्होंने कहा कि उनके पिता आज भले हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार आज भी हर समाजवादी कार्यकर्ता के भीतर जीवित हैं। जयप्रकाश अंचल ने आयोजनकर्ता राजेश पासवान को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने इतने भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन कर परिवार और समर्थकों को भावुक कर दिया।कार्यक्रम आयोजक राजेश पासवान ने कहा कि हम स्वर्गीय शारदानंद अंचल जी को अपना प्रेरणा स्रोत, मार्गदर्शक और राजनीतिक गुरु मानते हैं। उनके बताए रास्ते पर चलना ही हमारे लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। राजनीति सेवा का माध्यम है, सत्ता का नहीं।

उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए यह भी बताया कि बीते 18 अप्रैल को हल्दीरामपुर छपिया अग्निकांड में पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर 76 जले हुए घरों के लिए दो ताली बांस एवं दो ताली ढूंढ की व्यवस्था कराई गई, ताकि पीड़ित परिवारों को राहत मिल सके। इस घोषणा पर सभा में मौजूद लोगों ने तालियों से स्वागत किया।कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिला। भोजपुरी जगत की चर्चित गायिका शिल्पी राज एवं लोकप्रिय गायक मोहन सिंह राठौड़ ने अपने गीतों से समां बांध दिया। दोनों कलाकारों की प्रस्तुति पर देर रात तक लोग झूमते रहे और पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

सभा में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वर्ष 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर स्वर्गीय अंचल जी के सपनों को साकार किया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं सिकंदरपुर विधायक ज़ियाउद्दीन रिजवी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनय अंचल, युवजन सभा प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि, प्रदेश सचिव आद्यशंकर यादव, विधानसभा अध्यक्ष सिकंदरपुर रामजी यादव, विधानसभा अध्यक्ष बेल्थरा रोड मो. शमशाद बसपारी, गुड्डू चौधरी, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड प्रमुख महासचिव अंगद यादव, आनंद यादव, अमरजीत यादव, सत्य प्रकाश उर्फ वीरेंद्र यादव, रुद्र प्रताप यादव, डॉ. एसएन यादव सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में स्वर्गीय शारदानंद अंचल अमर रहें के नारों से पूरा उभाव चौराहा गूंज उठा और हर आंख नम नजर आई।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top