महर्षि टाइम्स
बलिया । थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत शिवरामपुर घाट पर 04 युवक-युवतियां 1.हर्षिता चौहान पुत्री अजीत चौहान उम्र 17 वर्ष 2. नंदिता चौहान पुत्री अजीत चौहान उम्र 12 वर्ष निवासीगण रामपुर भोज थाना गडवार बलिया 3. अरुण चौहान पुत्र मोहन चौहान उम्र 20 वर्ष निवासी कल्यानीपुर थाना फेफना बलिया 4. अर्जुन चौहान पुत्र मुरली चौहान उम्र 19 वर्ष निवासी खिलाड़ी महेशपुर गाजीपुर (जो अपने मामा वशिष्ठ चौहान पुत्र जयराम चौहान के घर कल्याणीपुर फेफना में रहता है) गंगा स्नान के लिए गये थे, किन्तु स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने से चारों डूब गये थे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से किया जा रहा था । खोजबीन के क्रम में सभी का शव बरामद कर लिया गया है, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह मय फोर्स के घाट/घटना स्थल का निरीक्षण किया गया एव पुलिस बल मौके पर मौजूद है, शांति व्यवस्था कायम है




