ओमप्रकाश वर्मा
नगरा (बलिया)। करटक (टिन शेड) लगाते वक्त विद्युत करेंट प्रवाह से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेज दिया। नगरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित वार्ड नम्बर 14 भंगवलपुर निवासी रामनिवास यादव 50 पुत्र स्व रामसिंहासन यादव शनिवार को अपने दरवाजे पर लगे टिन शेड की मरम्मत कर रहे थे कि शाम करीब 4.50 पर अचानक विद्युत प्रवाह की चपेट में आ गये और बूरी तरह झुलस कर घायल हो गये। आनन फानन में परिजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृत्यु की खबर होते ही परिजनों में अफरातफरी के बीच हड़कंप मच गया।

