अनियंत्रित कार के टक्कर से घायल ,पुर्व प्रधान की उपचार के दौरान निधन।

MAHARSHI TIMES
0



फाइल फोटो मृतक स्व मंधाता सिंह पुर्व प्रधान व डारेक्टर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड बलिया।

महर्षि टाइम्स 

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत बलेसरा गांव निवासी पूर्व प्रधान व पूर्व डायरेक्टर जिला सहकारी बैंक बलिया मांधाता सिंह उम्र 65 वर्ष का बुधवार देर शाम वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान निधन हो गया उनकी मौत की खबर से गांव में व क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई, प्राप्त जानकारी के अनुसार मांधाता सिंह सोमवार को बलेसरा चट्टी स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सामने एक अनियंत्रित मारुति सिलेरियो कार की चपेट में आ गए थे, इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत चिलकहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया था जिला अस्पताल में भी उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ ,जिसके बाद डॉक्टरों द्वारा वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था ,बुधवार देर शाम उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली उनके निधन के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें उनका अंतिम संस्कार आज 28 में 2026 को मणिकर्णिका घाट वाराणसी में संपन्न हुआ।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top