पुलिस ने अज्ञात महिला के शव का शिनाख्त कर हत्या का किया सफल अनावरण ।

MAHARSHI TIMES
0

पति के महिला मित्र द्वारा मृतिका को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया गया, बयासी पुल के पास पति द्वारा गला दबाकर हत्या कर शव को झाड़ियों में दिया गया था।

अभियुक्तों के निशानदेही पर घटनास्थल से मृतका का 01 अदद कान का सुई धागा, 01 अदद तोडिया (पायल), 10 अदद नीली कांच कि चुडिया व 02 अदद कंगन, 01 अदद सिंदूरी ब्लाउज व 01 अदद चैन दार मटमैला रंग का पर्स (जिसमें 1355 रुपये) बरामद ।

महर्षि टाइम्स 

बलिया। थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत शिवपुर दियर के पास 01 अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी, सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा शव को कब्जा पुलिस में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया तथा थाना स्थानीय पर पंजीकृत गुमशुदगी की कार्यवाही में परिजनों द्वारा महिला के शव को परिजनों द्वारा शिनाख्त किया गया । परिजनों द्वारा प्रार्थना पत्र देकर शिकायत किया गया कि मैं अपनी लड़की प्रीती की शादी वर्ष 06.03.2025 में  चुन्नीलाल प्रजापति पुत्र मुटुर प्रजापति निवासी रेवती नगर पंचायत वार्ड नं0-13 थाना रेवती से की थी, इन लोगों द्वारा शादी के बाद से ही मेरी बेटी को दहेज के लिए मारा पीटा जाता था और पैसे के लालच में दिनांक-22.05.2026 को बताया कि आपकी पुत्री कहीं चली गयी, तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-187/26 धारा 85,80(2), 238,3(5) बीएनएस व धारा 4 डीपी एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम बनाकर लगातार प्रयास किया जा रहा था।

इसी क्रम में दिनांक 28.05.2026 को थाना कोतवाली पुलिस टीम के उ0नि0 अरुण कुमार सिंह मय हमराह उ0नि0 विनोद कुमार सरोज मय हमराह थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 187/26 धारा 85,80(2), 238,3(5), बीएनएस व धारा 4 डीपी एक्ट में रेवती थाना क्षेत्र में आकर मामूर थें कि जरिये मुखबीर खास की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 02 नफर वांछित अभियुक्तगण *1. अभियुक्ता शोभा चौरसिया पुत्री स्व0 रामजी चौरसिया निवासी रेवती नगर पंचायत वार्ड नं0-07 थाना रेवती जनपद बलिया उम्र 21 वर्ष को अभियुक्ता के घर पास से समय लगभग 17.20 बजे गिरफ्तार किया गया तथा 2.अभियुक्त चुन्नीलाल प्रजापति पुत्र मुट्टुर प्रजापति निवासी रेवती नगर पंचायत वार्ड नं0- 13 थाना रेवती जनपद बलिया उम्र करीब 25 वर्ष को रेवती पावर हाउस बभनौली के बगल में खंडहर नुमा घर के पास से समय लगभग 17.50 बजे* गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के निशानदेही पर घटना के पास से मृतका का 01 अदद पीली धातु का कान सुई धागा , एक अदद सफेद धातु तोडिया (पायल), 10 अदद नीली कांच कि चुडिया, 02 अदद प्लास्टिक के कंगन (रंग पीला लाल गुलावी कथई ), 01 अदद सिंदूरी ब्लाउज व 01 अदद चैन दार मटमैला रंग का पर्स जिसमें 1355 रुपये बरामद हुआ । अभियुक्तों की जामा तलाशी से कुल 3000 रू, एक बैग व 02 अदद मोबाइल बरामद किया गया। अभियुक्त/अभियुक्ता के विरूद्ध थाना कोतवाली में विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।

*पूछताछ विवरण-*

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि अभियुक्ता शोभा चौरसिया ने बताया गया कि मैंने दिनांक 22.05.2026 को समय करीब सुबह 09 बजे जिला अस्पताल बलिया से चुन्नी लाल के कहने पर उसकी पत्नी प्रीती को घुमाने के बहाने एक ई रिक्सा पर बैठाकर बयासी पुल कि तरफ ले गई थीं, मुझे चुन्नी लाल ने दिनांक 22.05.2026 को सुबह भोर में एक पुडिया में कुछ देकर कहा था कि यह पानी के बोतल में मिलाकर उसे पिला देना और ई-रिक्शा से उसे लेकर बयासी पुल पर आ जाना। अगर किसी को कोई शंका हो तो तुम बता देना कि अभी मेरा कुछ देर में भाई आएगा इनकी तबीयत खराब है हम दवा कराने के लिए लेकर जा रहे है चुन्नी द्वारा दिये गये पुडिया के पाउडर को शोभा द्वारा खुद के बैग में बोतल में मिलाकर पानी को रास्ते में निकालकर प्रीती को पीने के लिए दी तथा जब प्रीती बेहोश हो गयी तो वह दोनों ई-रिक्शा से बयासी पर उतर गयी और ई-रिक्शा का किराए देकर वापस भेज दिया और शोभा द्वारा कहा गया कि अभी मेरे भैया आ रहे और हम लोग ईलाज के लिए अस्पताल ले जायेंगे । तब तक चुन्नी लाल भी वहां पर पहुच गये दोनो ने प्रीती को बाईक पर बीच में बैठाकर पुल से आगे सुनसान स्थान देखकर मेन सड़क नीचें जा रही एक पगडंडी के बगल में जहां पर झाडी व खन्धक नुमा था वही पर बबुल के एक पेड़ के पास झाडीयों में प्रीती प्रजापति को छिपा दिया तथा नीचे जाकर चुन्नी लाल ने प्रीती प्रजापति का गला दबा दिया उन लोगों को लगा कि वह मर गई है तो चुन्नी लाल अपने घर चला गया था वापस जाकर शोभा ने प्रीती प्रजापति के गुम होने कि अफवाह फैला दी तथा दो दिन तक ढूढने का नाटक करने के बाद दिनाँक 24.5.2026 को चुन्नी लाल ने कोतवाली बलिया में जाकर प्रीती प्रजापति के गुमशुदगी दर्ज करा दी।



Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top