आईजीआरएस में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दी कार्रवाई की चेतावनी

MAHARSHI TIMES
0

आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई पर नलकूप अधिकारी का वेतन रोका

दो दिन में सुधार करें अधिकारी, नहीं तो होगी कठोर कार्रवाई : डीएम

शिकायतकर्ता से फीडबैक और फोटो अपलोड करना अनिवार्य : डीएम

महर्षि टाइम्स 

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को विकास भवन सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा पोर्टल पर अपलोड की गई निस्तारण आख्या की समीक्षा की गई, जिसमें कई विभागों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई। उन्होंने समीक्षा के दौरान जिला पूर्ति विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, जिला पंचायत राज विभाग, जिला बेसिक शिक्षा विभाग, जिला कार्यक्रम विभाग तथा नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारियों द्वाराआईजीआरएस पोर्टल पर नेगेटिव निस्तारण आख्या अपलोड किए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नलकूप विभाग की स्थिति और भी खराब पाए जाने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। विभाग द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर कई निगेटिव निस्तारण आख्या अपलोड किए जाने पर नलकूप अधिकारी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने यह भी पाया कि कई मामलों में शिकायतकर्ताओं से फीडबैक नहीं लिया गया तथा शिकायत के निस्तारण से संबंधित फोटोग्राफ भी पोर्टल पर अपलोड नहीं किए गए। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता से अनिवार्य रूप से संपर्क स्थापित करें, उनका फीडबैक लें तथा निस्तारण के प्रमाणस्वरूप फोटोग्राफ लेकर पोर्टल पर अपलोड करें।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि दो दिन बाद पुनः समीक्षा की जाएगी और यदि किसी विभाग द्वारा फिर से नेगेटिव आख्या अपलोड की गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए मामला शासन स्तर पर भेजा जाएगा। बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज एडीएम अनिल कुमार एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top