चोरी की मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार।

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

सुखपुरा बलिया। थाना सुखपुरा पुलिस टीम के उ0नि0 कृपाशंकर सिंह रि0का0 सूरज गिरि, रि0का0 आदित्य पाठक, रि0का0 सौरभ शुक्ला के साथ आगामी त्यौहार बकरीद के दृष्टिगत देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित/वारण्टी, पेण्डिग विवेचना, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन, रोकथाम जुर्म जरायम तथा मु0अ0सं0 120/26 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित पतारसी/सुरागरसी में बेरूआरबारी बाजार के में मौजूद थे कि मुखबिर खास की सूचना पर वांछित अभियुक्तगण *1.मिन्टू कुमार उर्फ बलवन्त पुत्र शिवजी राम उम्र करीब 26 वर्ष 2.अमित कुमार पुत्र शिवजी राम उम्र करीब 22 वर्ष निवासीगण दुर्गीपुर थाना सुखपुरा जनपद बलिया* को समय करीब 04.50 बजे बेरूआरबारी से मनियर मार्ग को जाने वाले रास्ते पर तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की गई मोबाइल पोको बरामद किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top