विद्युत आपूर्ति में घोर लापरवाही पर भाजपाई यों ने सौंपा ज्ञापन

MAHARSHI TIMES
0

ओमप्रकाश वर्मा 

नगरा(बलिया)। क्षेत्र व आदर्श नगर पंचायत नगरा की बिजली समस्याओं के समाधान हेतु​ बिजली विभाग के उपखण्ड अधिकारी (SDO)  जी से मुलाकात कर क्षेत्र में लगातार आ रही बिजली की गंभीर समस्याओं से ज्ञापन देकर उन्हें अवगत कराया गया।

​गर्मी के इस मौसम में अघोषित बिजली कटौती आदि के कारण आम जनता, किसानों और व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को अवगत कराने के दौरान एक ज्ञापन सौंपकर इन सभी समस्याओं का जल्द से जल्द स्थायी समाधान करने की मांग की गई।

​जनता के अधिकारों और उनकी बुनियादी सुविधाओं के लिए हमारा संघर्ष हमेशा जारी रहेगा।

​  इस मौके पर मनोनीत सभासद नगरा व जिला संयोजक आईटी विभाग बलिया जयप्रकाश जायसवाल, प्रिन्स गुप्ता, विजय दुबे , रितेश यादव, राजू चौहान, बृजेश गुप्ता, सोनू जायसवाल, मोनू अंसारी, सोनू वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top