बड़े मंगलवार पर अखोप चट्टी में सजा आस्था का दरबार, विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब।

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बिल्थरारोड (बलिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के अखोप चट्टी पर बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। हनुमान जयन्ती के शुभ अवसर पर आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम एमएमडी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, एमएमडी पब्लिक स्कूल, एसएस बाबू पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं एसएस बाबू फार्मेसी कॉलेज के सौजन्य से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत अखोप चट्टी स्थित हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं बजरंगबली की आरती के साथ हुई। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालुओं ने जय श्री राम और बजरंगबली के जयकारों से पूरे क्षेत्र को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। पूजा-पाठ के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

भंडारे में क्षेत्र के ग्रामीणों, श्रद्धालुओं, छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। आयोजन समिति एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ श्रद्धालुओं की सेवा की। भक्तों के स्वागत और व्यवस्था को लेकर आयोजकों की तत्परता लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।

इस अवसर पर एमएमडी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन ससना के चेयरमैन प्रतीकराज सिंह, एमएमडी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल एसके मिश्र, वाइस प्रिंसिपल संजीव कुमार मिश्रा, मनोज दूबे, भोला यादव, ओमप्रकाश सिंह, प्रियांशु यादव, हीरा लाल, बब्लू सिंह, टिंकू सिंह, वारिस अली, प्रशान्त, उदित सर, नयन श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, अंतिमा पाण्डेय, लूसी फर्नाडीज, अनुराधा मिश्रा, श्वेता सिंह, तरन्नुम परबीन, ममता गुप्ता, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, संतोष गुप्ता, कुंवर बहादुर सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, राजेन्द्र उर्फ राजन सिंह, लल्लन सिंह महन्थ, पद्मदेव तिवारी, ओमप्रकाश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top