पुलिस ने हमला करने वाले दो पुरुष सहित चार महीला को किया गिरफ्तार।

MAHARSHI TIMES
0

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से क्षेत्र में मचा हड़कंप।

महर्षि टाइम्स 

बलिया। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के नगपुरा पश्चिम टोला में पुलिस का बड़ा एक्शन सरकारी कार्य में बाधा, पथराव और सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त करने के मामले में चितबड़ागांव पुलिस ने लगातार दबिश देकर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार आरोपियों में 2 पुरुष एवं 4 महिलाएं शामिल हैं। 1. राजेन्द्र प्रसाद पुत्र स्व0 सुदामा प्रसाद 2. रामाश्रय पुत्र स्व0 सुदामा प्रसाद  व 1. बसन्ती देवी पत्नी राजेन्द्र प्रसाद 2. पार्वती कुमारी पुत्री रामाश्रय 3. तारा देवी पत्नी सिंहासन प्रसाद 4. नीतू कुमारी पुत्री संतोष राम निवासीगण नगपुरा पश्चिम टोला पुलिस ने सभी को न्यायालय भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर उग्र भीड़ ने हमला कर दिया था। पथराव, धक्का-मुक्की और सरकारी वाहन तोड़फोड़ के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। घटना में पुलिसकर्मियों को पीछे हटना पड़ा था 15 नामजद सहित 35 अज्ञात पर दर्ज है गंभीर मुकदमा फरार आरोपियों की तलाश में लगातार चल रही छापेमारी कर कई पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दे रही दबिश थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने कहा —

“पुलिस टीम पर हमला और सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होगी।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top