रणजीत सिंह
बिल्थरारोड (बलिया) सीयर ब्लॉक के कार्यालय पर पंचायत सहायकों ने अपनी विभिन्न न्यायोचित मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी फैसल आलम एवं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) मनोज सिंह को ज्ञापन सौंपा। पंचायत सहायकों ने ज्ञापन के माध्यम से अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।
ज्ञापन में पंचायत सहायकों ने सीएससी संचालन से प्राप्त आय के पारदर्शी निस्तारण, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के बदले उचित पारिश्रमिक, मोबाइल एवं इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने तथा लंबित मानदेय, स्टेशनरी एवं पंचायत भवन संसाधनों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की। पंचायत सहायकों का कहना था कि उनसे लगातार विभिन्न विभागीय कार्य लिए जा रहे हैं, लेकिन उसके अनुरूप संसाधन एवं सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं।
पंचायत सहायकों ने यह भी मांग की कि पंचायत भवनों में कंप्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा फील्ड कार्यों के लिए आवश्यक मोबाइल एवं इंटरनेट सुविधा प्रदान की जाए। साथ ही लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई।
मौके पर पंचायत सहायक संघ के अध्यक्ष राजन साहू, उपाध्यक्ष आदर्श यादव, कृष्ण, उपेंद्र, अक्षय, सुनैना, बिजेंद्र, नागेंद्र, राजीव, प्रियंका, शिल्पी, वंदना, निभा, ज्योति, वर्षा, प्रियांशी, आराधना, राजेश्वरी, सरिता, सिंपी, रोशनी, लालसा, साधना, आदित्य, अंजली, अमृता, अनुराग, अरुण, मयंक, रीता, विशाल, सोनम, दिनेश, धर्मेंद्र, पवन, विमलेश, कुमकुम, अर्चना, कंचन, पिंकी, खुशबू सहित दर्जनों पंचायत सहायक उपस्थित रहे।
