शैलेश सिंह
बैरिया-बलिया। सुदिष्टपुरी इंटर कॉलेज में युवा समाजसेवी अभय सिंह द्वारा प्रायोजित वृहद रोजगार मेले में सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया । रोजगार पाने के इच्छुक युवाओं की भीड़ सुबह 10 बजे से ही उमड़ पड़ी । इस रोजगार मेले में युवतीयों की काफी संख्या देखने को मिला । कोटवा निवासी समाजसेवी अभय सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस मेले में टाटा मोटर्स, जैबिल, फिम,यजाकी, तथा हयाकावा आदि देश के प्रतिष्ठित कम्पनियों ने भाग लिया और सैकड़ों युवाओं को अलग-अलग काउंटर लगा कर साक्षात्कार लिया , जिसमें कुल 388 अभ्यथियों को चयनीत किया गया ।
रोजगार की आस लेकर पहुंचे युवाओं का जनसैलाब इस बात का साक्षी बना कि यदि दिशा सही हो, तो मंजिल दूर नहीं होती। मेले में लगभग 650 अभ्यर्थियों अपना ने उत्साहपूर्वक पंजीकरण कराया।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं के चेहरे पर झलकती आशा, आत्मविश्वास और नई ऊर्जा ने पूरे वातावरण को प्रेरणादायी बना दिया। अभय ने युवाओं को आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होने का आह्वान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर उपस्थिति टाटा मोटर्स के एक साक्षात्कार अधिकारी ने बताया कि चयन किये गये कम उम्र वाले लड़को को जॉब के साथ-साथ कम्पनी द्वारा टेक्नोलॉजी प्रशिक्षण और डिप्लोमा आदि प्रदान किया जायेगा जो उन्हें अपने पदों में प्रोन्नति और अच्छे भविष्य के लिए सहायक होंगें । उन्होंने आयोजक अभय सिंह को धन्यवाद भी ज्ञापित किया जिनके चलते स्थानीय युवाओं को रोजगार सृजन करने का एक मौका उपलब्ध कराया ।

