हत्या का प्रयास करने वाले वांछित 6 अभियुक्त गिरफ्तार।

MAHARSHI TIMES
0


महर्षि टाइम्स 

चितबड़ागांव बलिया। थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि प्रतिवादी गण द्वारा पुरानी रंजिश की बात को लेकर वादी के लड़के व भतीजे को लाठी डण्डे व चाकू से मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया था । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घटना में अभियुक्तों की गिरफ्तारी/विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है। थाना चितबड़ागांव पुलिस टीम के उ0नि0 अतुल कुमार मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र व विवेचना/गिरफ्तारी वांछित अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0सं0- 220/2025 धारा -109, 191(2), 115(2) बीएनएस में क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबिरी सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से संबन्धित 06 नफर वांछित *अभियुक्तों 1.राहुल पुत्र बबलू 2. अनिल पुत्र मुख्तार , 3. टाई पुत्र दउल, 4.बऊल पुत्र लूटन 5.गोलू पुत्र किताबू  6. सलीम पुत्र भुल्लू समस्त निवासीगण मानपुर थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया* को पीसीओ तिराहे के पास समय लगभग 07.45 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।


Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top