महर्षि टाइम्स
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ला ,कुलपति के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।विश्वविद्यालय परिसर में हर्ष एवं उल्लास के साथ नवनियुक्त कुलपति का स्वागत किया गया ।विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में , प्राचार्यगण,शिक्षकगण, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने प्रो. शुक्ला का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ला ने कहा कि उनकी प्राथमिकता विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध एवं तकनीकी विकास को बढ़ावा देना होगा। विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रियंका सिंह,डॉ.सरिता पाण्डेय,डॉ.स्मिता,डॉ.शैलेन्द्र सिंह,प्रो.जैनेन्द्र पाण्डेय,प्रो.बृजेश सिंह,प्रो. दयालानंद राय,प्रो. सानंद सिंह,प्रो.अखिलेश राय,प्रो.मान सिंह एवं श्री.लल्लन सिंह ने अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अगले चरण में पूर्व कुलपति प्रो.संजीत कुमार गुप्ता को माल्यार्पण, पुष्प गुच्छ स्मृति चिन्ह प्रदान कर विदाई दी गई। इस कार्यक्रम में पूर्व कुलपति द्वारा किये गये सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ.अनुराधा राय,स्वागत भाषण डॉ.पुष्पा मिश्रा धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव एस. एल.पाल ने किया। इस अवसर पर श्री आनंद दुबे, वित्ताधिकारी, डॉ.विनीत सिंह,डॉ.संजीव कुमार,डॉ. प्रवीण नाथ यादव, डॉ.नीरज सिंह,डॉ.संदीप यादव, डॉ.छविलाल, डॉ मनोज एवं महाविद्यालयों के प्राचार्यगण, प्रबन्धकगण,शिक्षकगण, कर्मचारीगण उपस्थित रहें।



