बाइट - क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता।
महर्षि टाइम्स
बलिया । उभांव क्षेत्र अंतर्गत करीमगंज स्थित घाघरा नदी घाट के पास एक युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में शिनाख्त की कोशिश की, पर सफलता नहीं मिल सकी। हालांकि, पुलिस अपने स्तर से मृतका की पहचान कराने का प्रयास में जुटी है। पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों सहित फील्ड यूनिट को भी सूचना दी गई है। क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि 16 मई को पीआरबी के माध्यम से उभांव थाना पुलिस को सूचना मिली कि करीमगंज के घाघरा नदी घाट के पास नदी में एक युवती की लाश पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। मृतका की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष होगी। लाश को नियमानुसार कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं युवती की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
