अधेड़ का अधजला शव मिलने से मचा हड़कंप।

MAHARSHI TIMES
0


               बाइट- क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र 

महर्षि टाइम्स 

बलिया : मनियर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ागांव इलाके में एक व्यक्ति का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में शव की शिनाख्त मुनीराम (निवासी बड़ागांव, मनियर, बलिया) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मुनीराम अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते थे। करीब एक सप्ताह पहले दिल्ली से गांव आये थे। शनिवार की देर शाम मुनीराम का अधजला शव झुरमुट में मिला।क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र ने बताया कि पीआरबी के माध्यम से मनियर थाना पुलिस को सूचना मिली कि बड़ागांव की पानी टंकी के पास खेत में एक शव पड़ा है। सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष मनियर मय फोर्स मौके पर पहुंचकर आस-पास के लोगों से जानकारी किये तो पता चला कि शव मुनीराम (55) पुत्र स्व. रूपचंद (निवासी बड़ागांव, थाना मनियर, बलिया) का है। खेत में घास को जलाने के लिए उसमें दवा डालकर आग लगाये थे। आग काफी दूर तक फैल गई था। वहीं, बगल में मछली पालने का पोखरा है। पोखरे में जाली लगी हुई है। उन जालियों में भी आग लग गयी। आशंका है कि आग बुझाने के लिए बगल से पानी को लेकर जाली को बुझाना चाह रहे थे, तभी गिर जाने से आग की लपेट में आ गये और जलने से मौत हो गयी। मनियर पुलिस मामले की अंग्रेत्तर कार्यवाही में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top