आयुष्मान कार्ड विशेष अभियान, 6.53 लाख लाभार्थियों के बनेंगे कार्ड।

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि जनपद में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 15 मई 2026 से 14 अगस्त 2026 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य पात्र लाभार्थी परिवारों के सभी सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनवाकर योजना का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करना है।

सीएमओ ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना केंद्र एवं प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इस संबंध में मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में जिले में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान जनपद के शेष 6,53,615 पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों एव जनप्रतिनिधियों से अपील की कि अभियान के दौरान पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनवाकर गांवों को संतृप्त कराने में सहयोग करें, ताकि कोई भी पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहे। सीएमओ ने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनने से पात्र परिवारों को सूचीबद्ध अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक का नि:शुल्क उपचार उपलब्ध हो सकेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top