जिला जेल निर्माण की तैयारी तेज, 38 करोड़ में खरीदी जाएगी 25.286 हेक्टेयर भूमि

MAHARSHI TIMES
0


महर्षि टाइम्स 

बलिया। जिले में प्रस्तावित जिला जेल निर्माण को लेकर प्रशासनिक प्रक्रिया तेज हो गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने बताया कि जिला जेल के लिए चिन्हित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर समेत पूरी राजस्व टीम मौके पर मौजूद रही। उन्होंने राजस्व ग्राम नारायणपाली, घोसवाटी और खड़ीचा में जिला जेल के लिए चयनित भूमि का सीमांकन पूरा कर लिया गया है। सभी कोनों का स्थलीय सत्यापन किया गया तथा झंडी लगाकर सीमास्तंभ स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। सीमास्तंभ लगाने का कार्य कल से शुरू होगा। प्रशासन के अनुसार जिला जेल के लिए कुल 25.286 हेक्टेयर भूमि खरीदी जाएगी, जिसमें 1.303 हेक्टेयर सरकारी भूमि शामिल है। प्रस्तावित भूमि का क्रय लगभग 38 करोड़ रुपये में किया जाएगा। भूमि क्रय की जिम्मेदारी जेल अधीक्षक को सौंपी गई है।

इसके अलावा जिला जेल परियोजना से प्रभावित चार परिवारों को आवासीय पट्टा भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सदर को दो दिनों के भीतर कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य राजस्व अधिकारी ने बताया कि जिला जेल निर्माण के लिए अब तक 24 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हो चुकी है, जिससे परियोजना के कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top