अनियंत्रित स्कॉर्पियो दुकान में घुसी, किसान को रौंदा,मौत

MAHARSHI TIMES
0

 ओमप्रकाश वर्मा 

नगरा (बलिया)। भीमपुरा थाना क्षेत्र के बरौली चट्टी के समीप शनिवार की सुबह एक किसान की दर्दनाक सड़क हादसे में टहल रहे करीब 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित फल एवं मिठाई की दुकान में जा घुसी। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरा की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो बरौली चट्टी के समीप उसकर मोड़ पर पहुंचते ही अनियंत्रित हो गई। वाहन चालक संतुलन खो बैठा, जिसके बाद स्कॉर्पियो सड़क किनारे स्थित फल एवं मिठाई की दुकान में जा टकराई। इसी दौरान सुबह करीब छह बजे सड़क किनारे से खेत के तरफ से जा रहे किसान शिवशंकर राजभर (लगभग 60 वर्ष) वाहन की चपेट में आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिवशंकर राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए।सूचना पर पहुंची भीमपुरा थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो में सवार चालक एवं एक अन्य व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top