महर्षि टाइम्स
बलिया। जिला अस्पताल के रक्त बैंक में शनिवार को जिला अधिकारी/अध्यक्ष मंगला प्रसाद सिंह के निर्देशन में इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी एवं जननायक चन्द्रशेखर विश्व विद्यालय के समाज कार्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पत्रकारिता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि ब्लड बैंक प्रभारी डॉ रितेश सोनी, डॉ दीपक व डॉ विनोद का रेडक्रॉस के कोषाध्यक्ष/जिला समन्वयक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा बुकें देकर स्वागत किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा फिता काटकर शिविर का उद्घाटन किया गया।
डॉ रितेश सोनी ने कहा कि रक्त दान महादान है, इससे बड़ा कोई दान नहीं। यह बहुत ही पुनित कार्य है,एक रक्त दान से तीन जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।
इस आयोजन के लिए उन्होंने कहा कि इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी व जननायक चन्द्रशेखर विश्व विद्यालय समाज कार्य विभाग का संयुक्त रूप से बहुत ही सराहनीय प्रयास है, साथ ही सभी रक्त महादानियों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामना है।
सभी रक्त दानियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया।
जिला अस्पताल फिजिशियन डा विनोद कुमार ने रेडक्रॉस सोसायटी की सराहना करते हुए कहा कि समय-समय पर इस तरह का आयोजन संस्था द्वारा कराया जाता है, इस आयोजन के लिए मैं संस्था को धन्यवाद के साथ शुभकामना देता हूं, साथ ही रक्त सूरवीर महादानियों को भी शुभकामना देता हूं रक्त दान से बड़ा कोई दान नहीं।
09 लोगों ने रक्तदान किया, प्रमुख रूप से आदित्य सिंह, प्रियांशु सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सागर प्रताप सिंह, रितेश सिंह ने प्रथम बार रक्तदान किया जबकि प्रेरक गुप्ता ने 22वीं बार रक्तदान किया।
तीन जरुरतमंद मरीजों को जिनका कोई डोनर नहीं था उनको रेडक्रॉस से रक्त उपलब्ध कराया गया।
जिनके नाम हैं, श्रीमती रुबी देवी पत्नी प्रदीप ठाकुर रेवती गायघाट, चंद्रसेन सिंह पुत्र स्व शेषनाथ सिंह वार्ड नं -06 रेवती उत्तर टोला, राहुल कुमार पुत्र मुन्ना यादव रेवती भटवलिया। ये सभी मरीज जिला अस्पताल एवं एक महिला अस्पताल में एडमिट हैं।
इस अवसर पर रविशंकर तिवारी, अनुपम सिंह, जी. के. दुबे, सभापति विजय शर्मा, अन्नपूर्णा नन्द तिवारी, अविनाश सिंह नन्दन, नितेश पाठक कमलेश कुमार पांडे, श्याम जी सिंह, कुसुम देवी, रीना देवी, उपस्थित रहे।

