ओमप्रकाश वर्मा
बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह ढाला कुण्डैल के समीप बुधवार की देर रात करीब साव नौ बजे मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस खूनी संघर्ष में दोनों तरफ से युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई।सूचना मिलने पर 108 नंबर एंबुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल सीएचसी सीयर पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इसी दौरान युवा समाजसेवी एवं नगर पंचायत के सभासद निलेश कुमार ‘दीपू’ को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वह तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही उनके परिजनों को भी सूचना दी।मिली जानकारी के अनुसार घायलों में मऊ जनपद के बेलौली रामपुर थाना निधियांव कमल सागर निवासी श्याम कुमार (34) पुत्र प्रेमचंद तथा आदर्श नगर पंचायत के अमृतानी मोहल्ला निवासी सेराज मोहम्मद (30) पुत्र अली मोहम्मद शामिल हैं।चिकित्सकों ने दोनों घायलों के सिर में गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर उभांव थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।स्थानीय लोगों के अनुसार मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।
