5,000 लीटर लहन व भट्ठियों को नष्ट कर शराब बनाने पर रोकथाम
महर्षि टाइम्स
बलिया। थाना मनियर को मिली सफलता, उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 14.05.2026 को थानाध्यक्ष मनियर अजय कुमार त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में थाना मनियर पुलिस टीम द्वारा घाघरा नदी के किनारे बार्डर पर छापामारी करते हुये लगभग 5,000 लीटर अवैध लहन तथा अवैध भट्टियां को नष्ट किया गया । मौके पर कोई भी शराब बनाने वाला व्यक्ति मौजूद नहीं मिला । थाना मनियर पुलिस द्वारा शराब की रोकथाम हेतु अभियान प्रचलित है ।
