मांग की 20 दिन के समय अवधि पर सफाई कर्मियो ने समाप्त की हड़ताल

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

रसड़ा (बलिया) नगर पपालिका परिषद के सफाई संघ के अध्यक्ष के नेतृत्व में नगर पालिका इओ सुरेश मौर्या के देर शाम वार्ता में 20 दिन का समय अवधि पर सफाई कर्मचारियों हड़ताल समाप्त की विदित हो, नगर पालिका परिषद रसड़ा के सफाई कर्मचारी पूर्व में अपने विभिन्न मांग की थी किन्तु दो माह का समय बीत जाने बाद भी पूरी नहो ने पर विगत 11मई सोमवार को 7 सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दिया जिसे तीन दिनो तक साफ सफाई न होने से नगर के 25 वार्डो के गली मोहल्ले व प्रमुख मार्ग सड़क मार्ग पर कुडा़ कच्चरे का ढेर लग गया था जिसे नगर की नारकीय स्थित हो गया था।कुडा़ कच्चरे के लगे ढेर उसके सड़ने व नालियों में बजबजाती गन्दगी सड़ांध से मच्छर बढ गये है वहीं संक्रामक रोग होने की संभावना लोग व्यक्त करने लगे थे,सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष के नेतृत्व में चल रहे हड़ताल का सामाधान निकालने व मांग पुरा कराने के सन्दर्भ में तीसरे रोज बुधवार को इओ से वार्ता देर शाम तक चला जिसमें न पा इओ सुरेश कुमार मौर्य के काम पर लौटने के आग्रह व  विभिन्न मांग को पुरा करने के लिए 20 दिन का समय की मांग पर वार्ता के दौरान संघ के अध्यक्ष उमाशंकर रावत ने मोहलत समय देते हुए चेतावनी दिया अगर मांगे पुरी न की गयी तो पुन:हड़ताल के लिए बाध्य होगे जिसे अधिशासी अधिकारी ने सहर्ष स्वीकार करते हुए मांग पुरी करने के लिए अश्वासन दिया तब जाकर  सफाई कर्मचारी गुरुवार को हड़ताल समाप्त कर नगर का साफ सफाई में लग गये जिससे तीन दिनो के गली, मोहल्ले, सड़को पर के गन्दगी व कूड़ा कच्चरा साफ सफाई से नगर कुछ हद तक स्वच्छ हुआ दिन के काफी समय तक कूड़ा कच्चरा उठाया नही गया था


Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top