महर्षि टाइम्स
बलिया । थाना रेवती पुलिस टीम के उ0नि0 कुलजीत कुमार मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित वारंटी, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन व पेण्डिंग विवेचना में मामूर थे कि मुखबिर खास की सूचना पर 01 नफर अभियुक्त 01. राधेश्याम गोंड़ पुत्र शिवजी गोंड़ निवासी निवासी बुधिरामपुर थाना रेवती जनपद बलिया उम्र करीब 45 वर्ष को कोलनाला क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से एक 20 लीटर के जरिकेन मे कुल 20 लीटर नाजायज अपमिश्रित कच्ची शराब व एक झोले में 400 ग्राम नौसादर ,300 ग्राम फिटकिरी,600 ग्राम यूरिया,600 ग्राम नमक बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार किये गये अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
