जिला पंचायत की 63 डिस्मिल भूमि पर कब्जा, अवैध वसूली करने वालों पर शिकंजा

MAHARSHI TIMES
0

सहतवार में जिला पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा, वसूली करने वालों पर होगी कार्रवाई

महर्षि टाइम्स 

बलिया। जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी ने बताया है कि जनपद की सहतवार नगर पंचायत कार्यालय एवं सहतवार पुलिस चौकी के बगल स्थित जिला पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जे और वसूली का मामला सामने आया है। जिला पंचायत प्रशासन ने इस संबंध में सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला पंचायत के अनुसार सहतवार कस्बे में स्थित अराजी संख्या-82, रकबा 63 डिस्मिल भूमि पूर्ण रूप से जिला पंचायत, बलिया की स्वामित्व वाली भूमि है। इस भूमि पर स्थायी, अस्थायी एवं पटरी दुकानदारों द्वारा कब्जा किया गया है। साथ ही कुछ अवांछनीय तत्वों द्वारा इन दुकानदारों से दैनिक एवं साप्ताहिक अवैध वसूली किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति अवैध वसूली करते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिला पंचायत अधिकारियों ने आम लोगों एवं दुकानदारों से अपील की है कि अवैध वसूली से संबंधित किसी भी जानकारी की तत्काल सूचना अधिकारियों को दें। शिकायत हेतु संपर्क नंबर श्री जितेन्द्र प्रसाद, कर अधिकारी– 9026039392, श्री महावीर सिंह, राजस्व निरीक्षक– 9696895962 श्री अनिल कुमार यादव, रेंट लिपिक– 9415682516, जिला पंचायत प्रशासन की इस कार्रवाई से सहतवार कस्बे में अवैध कब्जा और अवैध वसूली पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top