टोंस नदी में डूबने से युवक की मौत!

MAHARSHI TIMES
0

                              मृतक प्रदीप खरवार 

महर्षि टाइम्स 

चितबड़ागांव , {बलिया} चितबड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नसीरपुर कलां में मंगलवार की देर रात अपने बहन के यहां रिश्तेदारी में आए प्रदीप खरवार (28)पुत्र सदानंद खरवार निवासी नगरी,पटखौली थाना सुखपुरा की टोंस नदी में डूबने से मौत हो गई!प्राप्त जानकारी के अनुसार नसीरपुर कला निवासी सोनू खरवार की की शादी सुखपुरा थाना क्षेत्र के नगरी पटखौली में हुई है , प्रदीप अपनी बहन के घर मिलने आया था! नसीरपुर कला निवासी  सोनू खरवार का खेत उसपार टोंस नदी के किनारे है ,जहां पर सोनू सरसों की कटाई कर रहे थे। सोनू से मिलने के लिए प्रदीप खरवार नदी पार करके जा रहे थे कि अत्यधिक गहरे पानी में चले जाने के कारण डुबने से मौत हो गयी, घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया!

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top