पुलिस ने चोरी के 3200 रुपये नगदी के साथ दो चोर को किया गिरफ्तार।

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

नगरा बलिया। थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 08/2026  व 17/2026 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त की तलाश में दिनांक 01.04.2026 को थाना स्थानीय से उ0नि0 पवन निगम मय हमराह ताड़ी बड़ागांव पर मौजूद थे,तभी व0उ0नि0 प्रभाकर शुक्ल मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र चेकिंग करते हुये ताड़ी बड़ागांव चट्टी पर आ गये कि सभी लोग आपस में थाना क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओ के सम्बन्ध में बात चीत कर रहे थे कि सूचना प्राप्त हुई कि आपके मुकदमे से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सुबाष इण्टर कालेज ताडीबडागांव के खेल मैदान के पश्चिम तरफ बैठे है जो कही किसी चोरी की घटना को अन्जाम देने के लिये योजना बना रहे है । जैसे ही थाना स्थानीय की पुलिस बल पहुंची तो दोनो व्यक्ति एकदम से सकपका गये तथा इधर उधर भागने का प्रयास करने लगे कि पुलिस वालो नें भाग रहे व्यक्तियो को घेर कर पकड़ लिया । पकड़े गये व्यक्तियों से बारी बारी नाम पता पूछते हुये जामा तलाशी लिया गया तो पहले व्यक्ति ने अपना नाम  1.*कन्हैया राम पुत्र स्व0 वीरन राम निवासी ग्रा0 चरउवा थाना भीमपुरा जनपद बलिया उम्र करीब 38 वर्ष* बताया  व दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम 2.*जगदीश ठाकुर उर्फ गुड्डू पुत्र जोगिन्द्र ठाकुर निवासी ग्राम चरउवा थाना भीमपुरा जनपद बलिया उम्र 58 वर्ष* बताया। 

*पूछ ताछ विवरणः-* 

पूछ ताछ पर उपरोक्त अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि हम लोग मिलकर क्षेत्र में पहले रेकी करते है फिर मिलकर योजना बनाते है । फिर जाकर घरो व मंदिरो में चोरी करते है । उससे मिलने वाले पैसे से अपना तथा अपने परिवार का जीवन यापन करते है । हम लोगो के साथ 1-उमेश कुमार राजभर पुत्र श्रीराम दिली निवासी ग्राम चन्द्रवार दुगौली थाना नगरा बलिया 2-बबलू राम पुत्र शिवबचन निवासी पचवार थाना रसडा जनपद बलिया 3-बलवन्त कुमार पुत्र हरेन्द्र राम निवासी चन्द्रवार दुगौली थाना नगरा जनपद बलिया 4-संजय राम उर्फ डाक्टर पुत्र प्रभुनाथ निवासी डूमाडाढ थाना नगरा जनपद बलिया 5- अवधेश वर्मा पुत्र चौथर वर्मा निवासी करसी थाना नगरा बलिया 6-चन्दन राम पुत्र किशुन दयाल निवासी इनामीपुर थाना नगरा बलिया भी थे जो हम लोगो के साथ मिलकर चोरी करते है लेकिन हम लोगो को जानकारी हुई थी कि उमेश,बबलू,बलवन्त को नगरा पुलिस के द्वारा पकड कर जेल भेज दिया गया है, आज अभी संजय,अवधेश,एवं चन्दन भी यही पर आने वाले थे उन्ही लोगो का हम लोग यहा इन्तजार कर रहे थे जब वे लोग आते तो हम लोग चोरी की योजना तैयार कर चोरी करते कि आप लोगो ने हम लोगो को पकड लिया । पुनः कडाई से पूछताछ किया गया तो पकडे गये व्यक्तियो ने बताया कि हम लोग तथा हमारे साथी उमेश,बबलू,संजय,अवधेश,चन्दन राम,बलवन्त ने मिल कर दिनांक-16.12.2025 को सच्चिदानन्द सिहं पुत्र स्व0 विश्वनाथ सिहं ग्राम मलप हरसेनपुर के घर से करीब अस्सी हजार रुपये और सोने चांदी की जेवरात तथा दिनांक-20.01.2026 को सुपापाली के रामजानकी मंदिर से मुर्तियां व कुछ पैसे चोरी किये थे । तथा कन्हैया राम ने बताया कि दिनांक-16/17.01.2026 की रात्रि को ग्राम छाता सेमरी थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया के भजनाश्रम मंदिर का ताला तोडकर मंदिर परिसर से माता दुर्गा, राधा कृष्ण व गणेश जी का चांदी का मुकुट तथा गले का लाकेट(मंगल सुत्र) तथा दान पेटी से मैने तथा उमेश,बबलू,बलवन्त ने मिलकर चोरी किया था पैसे को हम लोगो नें आपस में बाट लिया था तथा जो जेवरात व मुर्तियां चोरी किये थे हमने संजय राम उर्फ डाक्टर पुत्र प्रभुनाथ उपरोक्त को बेचने के लिये दिये थे वह उसी के पास है, दिनांक-28.03.2026 की रात्रि को ग्राम मीरपुर थाना हलधरपुर जनपद मऊ में किराना की दुकान का ताला तोडकर मैने तथा संजय,अवधेश,चन्दन  के साथ मिलकर किराना का सामान व कुछ नकदी का चोरी किया था किराना के सामान को हम लोगो ने आपस में बांटकर घरेलू इस्तमाल कर खत्म कर दिये तथा नगदी को आपस में बाट लिये थे ,दिनांक-21.02.2026 एवं दिनांक-14.03.2026 की रात्रि में ग्राम बलेसरा जई का पुरा थाना गडवार जनपद बलिया में श्री कृष्ण यादव एवं सलोनी प्रसाद के घर से मै तथा संजय,अवधेश,चन्दन के साथ मिलकर चोरी की घटना कारित किये थे दिनांक-21.02.2026 की रात्रि में ग्राम धरहरा हल्दीरामपुर थाना उभांव बलिया में रामध्यान प्रजापित के खेत से सोलर पैनल की चोरी किये थे सभी चोरी किये गये सामानो को हमलोगो ने बेचकर उसके पैसो को आपस में बांट लिये थे  हम लोगो के पास चोरी का पैसा लगभग खत्म हो रहा है । हम लोगो के पास से चोरी में हमलोगो के हिस्से में जो पैसे आये थे उन्ही का शेष बचा पैसा है जो आपको हमारे पास से मिला है यह वही उपरोक्त चोरियो में हिस्से का पैसा मिला था खर्च होने के बाद यह बचा हुआ रुपया है । हम लोग पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुके है । इसी कारण हम लोग आप को देख कर भागना चाह रहे थे कि आपलोगो नें हम लोगो को पकड़ लिया । पकड़े गये व्यक्तियों द्वारा बताई गयी चोरी की घटना के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 08/26 धारा 331(4),305(A), 317(2),317(4)  बीएनएस व मु0अ0स0 17/26 धारा 305(D), 317(2),317(4)  बीएनएस पंजीकृत है । तथा थाना बांसडीह रोड में मु0अ0सं0- 017/26 धारा 331(4),305 बीएनएस  पंजीकृत है पकड़े गये व्यक्तियों को उनको अपराध का बोध कराते हुये अन्तर्गत धारा 331(4),305(A), 305(D), 317(2),317(4) बीएनएस में वांछित अभियुक्त कन्हैया राम उपरोक्त के सम्बन्ध में बताया गया तथा थाना गडवार से उपरोक्त घटना के संबंध में जरिये आरटी सेट वार्ता की गयी तो जानकारी हुई कि थाना गडवार पर मु0अ0सं0- 041/26 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस एवं मु0अ0सं0- 065/26 धारा),305 बीएनएस पंजीकृत है, तथा थाना उभांव से उपरोक्त घटना के संबंध में जरिये आरटी सेट वार्ता की गयी तो जानकारी हुई कि थाना उभांव पर मु0अ0सं0-046/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है, तथा थाना हलधरपुर जनपद मऊ से उपरोक्त घटना के संबंध में जरिये टेलीफोन वार्ता की गयी तो जानकारी हुई कि थाना हलधरपुर पर मु0अ0सं0-70/26 धारा 341(4),305(ए),127(2),351(3) बीएनएस पंजीकृत है,अभियुक्तगण को उनके अपराध का बोध कराते हुये अन्तर्गत धारा  331(4),305(A),305(d) 317(2),317(4)बीएनएस में नियमानुसार समय करीब 00.55 बजे बाजाफ्ता बकायदा हिरासत पुलिस में लिया गया । दौराने गिरफ्तारी मा0 सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशो निर्देशो का अक्षरशः पालन किया व कराया गया। दौराने कार्यवाही अभियुक्तगण को उनके विधिक अधिकारो से अवगत कराते हुये उनके पसन्दीदा वकील से मिलने हेतु बताया गया। दौराने गिरफ्तारी व बरामदगी माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशो निर्देशो का अक्षरशः पालन किया गया । अभियुक्तगण उपरोक्त  के विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top