ओमप्रकाश वर्मा
नगरा(बलिया)। जन जनवादी पार्टी ने नगरा में स्वर्गीय राजकुमार चौहान की निर्मम हत्या के विरोध में श्रद्धांजलि सभा और कैंडल मार्च का आयोजन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
यह कैंडल मार्च नगरा डाक बंगला से शुरू होकर बाजार के हनुमान चौक स्थित पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा तक निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पि करतूत हुए न्याय की मांग उठाई। कार्यक्रम में जन जनवादी पार्टी के प्रमुख नेता ओम प्रकाश चौहान, उमेश यादव, डॉ. उदयभान चौहान, डॉ. शैलेंद्र चौहान, मनोज चौहान, शिवाजी चौहान, उपेंद्र चौहान, युवा समाजसेवी आदित्य कुमार चौहान, राजेंद्र प्रसाद, युवा समाज के विजय चौहान, मान सिंह चौहान, पवन चौहान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
