पुलिस मुठभेड़ में चोरी के तार के साथ सात चोर गिरफ्तार ।

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। थाना सहतवार व कोतवाली बांसडीह पुलिस के द्वारा  ग्राम अकबरपुर चेकिंग की जा रही थी कि दो चार पहिया वाहन  समर्थ पार की तरफ से आती दिखाई दिए जिन्हें रुकने का इशारा किया गया दोनों गाड़ियां पीछे जाने लगी तो उनकी घेराबंदी की गई तो पुलिस से घिरता देख बदमाशों के द्वारा गाड़ी से उतरकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में बदमाश *1 .टिंकू कुमार शाह पुत्र जय प्रकाश शाह निवासी दुधैला थाना सहतवार जनपद बलिया उम्र करीब 37 वर्ष  के दाहिने पैर में, 2 .शमीम अंसारी उर्फ सोनू पुत्र जैनुद्दीन अंसारी निवासी उमरगंज बहेरी थाना कोतवाली जनपद बलिया उम्र 36 वर्ष* के दाहिने पैर में गोली लगी पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि घायल बदमाश टिंकू शाह व शमीम अंसारी व उनके साथियों के द्वारा दिनांक 26/27 मार्च 2026  की रात्रि ग्राम दुधैला व 30/31मार्च 2026 की रात ग्राम अकबरपुर में अपने साथियों के साथ मिलकर बिजली के तार व ट्रांसफार्मर के सामान की चोरी की गई थी । पकड़े गए बदमाश टिंकू शाह  के कब्जे से एक अदद तमंचा .315 बोर एक खोखा कारतूस .315 बोर एक जिंदा कारतूस .315 बोर और शमीम अंसारी के कब्जे से एक  तमंचा .315 बोर एक जिंदा कारतूस .315 बोर एक खोखा कारतूस .315 बोर तथा चोरी का तार  तथा तार काटने का पिलास , आरी व  रबर का ग्लैप्स  बरामद हुआ है । पकड़ी गई गाड़ी  पिकअप वाहन से चोरी हुआ तार व यस क्रास गाड़ी से तार काटने के उपकरण बरामद हुआ है पांच अन्य साथी *क्रमशः 3.अरविन्द यादव पुत्र मोतीचंद्र नि रसूलपुर कन्धावरा थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर 4.मन्नू कुमार साह पुत्र श्रीप्रकाश नि समरथ थाना हल्दी बलिया 5. रोहन कुमार पाण्डेय पुत्र स्व लल्लन नि समरथ पार थाना हल्दी बलिया 6.फिरोज खान पुत्र अकबर खान नि उमरगंज थाना कोतवाली बलिया 7.अभिषेक उर्फ अंशु गौड पुत्र श्यामबिहारी निवासी सरांक थाना बांसडीह रोड बलिया* भी मौके से गिरफ्तार किए गए है सभी के पास से एक ,एक अदद चाकू नाजायज बरामद हुआ। पूछताछ में सभी ने बताया कि दिनांक 26 मार्च 2026 की रात दुधैला तथा दिनांक 30 मार्च 2026 की रात अकबरपुर से बिजली के तार को खंभों से काट कर छिपाए थे आज फिरोज खान को लेके आए थे उसे दिखा कर उसके बताए स्थान पर ले जा रहे थे । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 77/2026 धारा 3(5), 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट व 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।


Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top