जेएनसीयू में पुरातन छात्र मिलन समारोह का आयोजन

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया । जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में  पुरातन छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रवि शेखर सिंह, (चयनित आईपीएस) ने कहा कि एक विद्यार्थी की पहचान विश्वविद्यालय से होती है। आप निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्म करते रहिए आपको सफलता जरूर मिलेगी। जीवन में आगे बढ़ने के लिए ईमानदारी और दृढ़ इच्छा शक्ति दो ऐसे सद्गुण हैं जिनको अपनाने से सफलता अवश्य मिलती है। अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थी विश्वविद्यालय का यश बढ़ाते हैं। हमारे विद्यार्थी देश दुनिया में सफलता का परचम लहराएं और देश की समृद्धि के लिए कार्य करें। आपकी व्यक्तिगत सफलता विश्वविद्यालय का यश बढ़ाने के साथ ही विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को पूरा करने में सहायक होंगे। विशिष्ट अतिथि आनंद दुबे वित्ताधिकारी ने कहा कि शिक्षण संस्थान राष्ट्र के विकास में योगदान करते हैं। आपने विश्वविद्यालय से जो सीखा है उसे जीवन में उतारिए और अपने विश्वविद्यालय का नाम रोशन करिये। द्वितीय सत्र में संगीत विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें उमेश, अनुराग एवं सुनीता पाठक ने अपनी प्रस्तुतियाँ दीं । तृतीय सत्र में पुरातन छात्र प्रवीण सिंह एवं अन्य ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का स्वागत अनुभव तिवारी, अध्यक्ष पुरातन छात्र संघ, संचालन डॉ. प्रमोद शंकर पाण्डेय एवं नितेश तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मनोज कुमार ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में पुरातन छात्र संघ के पदाधिकारी अमरेश यादव, प्रवीण यादव, अनीश सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. प्रेम भूषण यादव, समन्वयक एवं समिति के अन्य सदस्य डॉ. सौम्या तिवारी एवं डॉ.संध्या के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. पुष्पा मिश्रा, डॉ.प्रियंका सिंह, डॉ.विनीत सिंह, डॉ. अजय चौबे, डॉ.संदीप यादव आदि प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top