मुंडन संस्कार में बड़ा हादसा- स्नान करने गए तीन युवक डूबे

MAHARSHI TIMES
0


महर्षि टाइम्स 

बलिया ; शहर कोतवाली अंतर्गत श्रीरामपुर घाट पर गुरुवार की सुबह करीब 10:30 बजे स्नान करते वक्त गहरे पानी में चले जाने के कारण तीन किशोर डूब गए। इसकी जानकारी होते ही घाट पर अफरा तफरी मच गई। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और छानबीन में जुट गई।

देवरिया जिले के थाना लार रोड निवासी भूसेरी सनी पटेल (15) पुत्र राजन पटेल बलिया जनपद के जमुई थाना सिकंदरपुर अपनी नानी के यहां मुंडन संस्कार में आया हुआ था। जहां से शहर कोतवाली अंतर्गत श्रीरामपुर घाट पर मुंडन संस्कार में गया हुआ था। स्नान करते वक्त गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गया। वहीं दूसरी ओर बसडीह रोड थाना अंतर्गत एक गांव निवासी भल्लू पटेल (18) श्रीरामपुर घाट पर स्नान करते वक्त गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। इसके अलावा बैरिया कस्बा निवासी किशन वर्मा (17) पुत्र सत्यदेव वर्मा श्रीरामपुर घाट पर स्नान करते वक्त डूब गया। घटना के बाद श्रीरामपुर घाट पर अफरा तफरी के साथ ही चीख पुकार होने लगी। वही नाविक से लेकर के सूचना पर पहुंची पुलिस किशोरो के छानबीन में जुट गई।शहर कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि श्रीरामपुर घाट पर मुंडन संस्कार के दौरान स्नान करते वक्त तीन के डूबने की सूचना है। जिसकी छानबीन की जा रही है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top