पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ की गयी समीक्षा बैठक

MAHARSHI TIMES
0

*➡पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ द्वारा पुलिस अधीक्षक बलिया की उपस्थिति में अपराध नियंत्रण पर राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ की गयी समीक्षा बैठक-*

* उपमहानिरीक्षक द्वारा वीर लोरिक स्टेडियम बलिया में उ0प्र0 पुलिस की 75वीं अन्तर्जनपदीय फुटबाल प्रतियोगिता का किया गया शुभारम्भ, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।*

*अपराध समीक्षा बैठक-

बलिया।‌पुलिस उपमहानिरीक्षक, द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों को महिला अपराधों के अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने, सनसनीखेज वारदातों के अभियुक्तों जैसे हत्या, लूट, डकैती, गैंगरेप, गौ तस्करी, वाहन चोरों, मादक पदार्थ तस्करों, के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही करने तथा गैंगस्टर की अभियुक्तों की अवैध संपत्ति को सीज करने, शासन द्वारा चलाए गए अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय चिन्हित सनसनीखेज अपराधों में प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाने, ऑपरेशन दृष्टि के तहत पब्लिक से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक सीसीटीवी कवरेज कराने, ओवर लोड वाहनों के अवैध संचालन पर प्रभावी अंकुश लगाने, अवैध शराब निष्कर्षण, भंडारण व बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने, सभी मुख्य बाजार/मार्गों, चौराहों एवं हाइवे पर रात्रि गश्त एवं प्रभावी चेकिंग करने, IGRS पोर्टल पर प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थनापत्रों का भली-भाँति अवलोकन कर उनमें निष्पक्ष जांच करने तथा समय से उनको निस्तारित करने, थानों पर महिला हेल्पडेस्क के माध्यम से संचालित अभियान के अन्तर्गत कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु “मिशन शक्ति” के माध्यम से आउटरीच प्रोग्राम चलाकर जनता को लगातार जागरूक करते हुए प्राप्त निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई करने के सम्बन्ध में गोष्ठी में उपस्थित समस्त राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।तथा महोदय द्वारा यक्ष ऐप एवं सी-प्लान के सम्बन्ध में वार्ता की गई तथा सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखने तथा राष्ट्र विरोधी भ्रामक व गलत संदेश/सूचना को किसी भी प्लेटफार्म पर प्रसारित करने वाले के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया । 

इसी क्रम में उप-महानिरीक्षक द्वारा उ0प्र0 पुलिस की 75वीं अन्तर्जनपदीय फुटबाल प्रतियोगिता का किया गया शुभारम्भ, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।

उक्त गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी बलिया  दिनेश कुमार शुक्ल, समस्त क्षेत्राधिकारी व अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे ।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top