जनपद में माटीकला कारीगरों के लिए सुनहरा अवसर, निःशुल्क विद्युत चालित चाक मिलेगा

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। जिले के माटीकला कारीगरों और पारंपरिक कुम्हारों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संस्कृति गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि माटीकला से जुड़े कामगारों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से वर्ष 2026- 27 के लिए निःशुल्क विद्युत चालित चाक वितरण योजना शुरू की जा रही है। यह योजना माटीकला बोर्ड के तत्वावधान में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, बलिया द्वारा संचालित की जा रही है। इसके तहत जिले के पात्र कारीगरों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उनके रोजगार को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी चन्द्रशेखर उद्यान में 35 माटीकला कारीगरों को मा० परिवहन मंत्री के हाथों विद्युत चालित चाक वितरित किए गए थे, जिससे कारीगरों की आय में वृद्धि हुई है। आवेदन की प्रक्रिया और शर्तें इच्छुक लाभार्थी www.upmatikalaboard.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई 2026 निर्धारित की गई है। आवेदक की आयु 18 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन करते समय निम्न दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है:

फोटो, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता, प्रमाण पत्र, राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन के बाद उसकी प्रिंट कॉपी, अपलोड किए गए दस्तावेजों और आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ 25 मई 2026 तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, रामपुर उदयभान, बलिया में जमा करना आवश्यक होगा। जिला प्रशासन ने सभी पात्र कारीगरों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है, ताकि वे आधुनिक संसाधनों के जरिए अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top