सीयूसीईटी 2026 पोर्टल लॉन्च: एआई आधारित शिक्षा से युवाओं को मिलेगा ग्लोबल करियर का नया रास्ता

MAHARSHI TIMES
0

स्किल-बेस्ड एजुकेशन ही भविष्य की कुंजी: सीयू यूपी ने सीयूसीईटी 2026 के साथ 50 करोड़ स्कॉलरशिप का किया ऐलान

एआई, इनोवेशन और स्कॉलरशिप का संगम: सीयू यूपी का बड़ा कदम, सीयूसीईटी 2026 से खुलेंगे उच्च शिक्षा के नए द्वार

एआई और स्किल-बेस्ड एजुकेशन से बनेगा फ्यूचर-रेडी यूथ: प्रो. डॉ. टी.पी. सिंह, प्रो वीसी, सीयू यूपी

महर्षि टाइम्स 

बलिया। डिजिटल क्रांति के इस दौर में एआई और आधुनिक शिक्षा का महत्व अभूतपूर्व रूप से बढ़ गया है। आने वाले समय में रोजगार के अवसर इस बात पर निर्भर करेंगे कि युवा कितने स्किल्ड और इंडस्ट्री-रेडी हैं। स्किल आधारित शिक्षा ही उन्हें नए करियर अवसरों से सीधे जोड़ेगी। यह विचार चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश के प्रो वाइस चांसलर प्रो. डॉ. टी.पी. सिंह ने बलिया में आयोजित सीयूसीईटी (चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) पोर्टल लॉन्च कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए।

प्रो. टीपी सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका केवल डिग्री प्रदान करने तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि उनका दायित्व छात्रों को इंडस्ट्री-अलाइन शिक्षा प्रदान कर उन्हें प्रोफेशनल रूप से सक्षम बनाना है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश—जो देश की पहली निजी एआई-ऑगमेंटेड यूनिवर्सिटी होने का गौरव रखती है, ने अपने कोर्स करिकुलम को इस प्रकार तैयार किया है कि छात्र शुरुआत से ही इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स के साथ तैयार हों। इसी क्रम में यूनिवर्सिटी ने अपनी स्थापना से पूर्व ही देश-विदेश की 23 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों, जैसे गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और आईबीएम, के साथ एमओयू किए हैं। ये साझेदारियां न केवल पाठ्यक्रम को इंडस्ट्री की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने में सहायक हैं, बल्कि छात्रों को व्यावहारिक और रोजगारपरक कौशल प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

इसके अतिरिक्त, यूनिवर्सिटी ने 100 से अधिक कॉर्पोरेट कंपनियों के सहयोग से कॉर्पोरेट एडवाइजरी बोर्ड (सीएबी) का गठन किया है, जो शिक्षा और इंडस्ट्री के बीच ब्रिज स्थापित कर छात्रों के समग्र विकास और बेहतर प्लेसमेंट अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में कार्यरत है।

सीयू यूपी ने छात्र-छात्राओं को न सिर्फ एआई-सपोर्टेड शिक्षा प्रदान की जा रही है बल्की इंडस्ट्री रेडी वर्कफोर्स भी तैयार हो रही है। इस अवसर पर बलिया में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश ने अपने स्कॉलरशिप व एडमिशन पोर्टल ‘सीयूसीईटी 2026’ की आधिकारिक शुरुआत करते हुए छात्र-छात्राओं को 50 करोड़ रुपये तक की स्कॉलरशिप देने की घोषणा की। यह पहल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रिसर्च और इनोवेशन आधारित उच्च शिक्षा को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

 इस मौके पर आयोजित विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश के प्रो वाइस चांसलर डॉ थिपेंद्र पी सिंह, ने बताया कि सीयूसीईटी 2026 स्कॉलरशिप योजना ने अपने पहले ही शैक्षणिक सत्र में प्रभावशाली परिणाम दिए हैं। योजना के तहत अब तक 2,000 से अधिक छात्रों को करोड़ों रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जा चुकी है, जिससे विभिन्न सामाजिक और शैक्षणिक पृष्ठभूमि से आने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए नई प्रेरणा और आत्मविश्वास मिला है। सीयू यूपी का दीर्घकालिक लक्ष्य उत्तर प्रदेश को एआई आधारित शिक्षा, शोध और तकनीकी इनोवेशन का वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करना है।

यूनिवर्सिटी के इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप फोकस को रेखांकित करते हुए डॉ थिपेंद्र पी सिंह, ने कहा कि ‘कैम्पस टैंक’ और ‘सीयू एआई स्पेस’ जैसी पहलें स्टार्टअप्स और युवा इनोवेटर्स को सीड फंडिंग, इनक्यूबेशन और पेटेंट फाइलिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं। इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट मिनिस्टर नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ द्वारा लॉन्च किए गए कैम्पस टैंक के माध्यम से अब तक 1,000 से अधिक स्टार्टअप्स को 6 मिलियन अमेरिकी डॉलर की फंडिंग से जोड़ा जा चुका है। उन्होंने बताया कि गवर्नर आनंदीबेन पटेल द्वारा शुरू की गई नारी योजना टेक्नोलॉजी आधारित रिसर्च और इनोवेशन में महिलाओं के लिए नए अवसर सृजित कर रही है।

डॉ थिपेंद्र पी सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश का एआई-एनहैंस्ड स्मार्ट कैंपस लगभग 2,500 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित किया गया है, जो क्वालिटी एजुकेशन के साथ एडवांस्ड रिसर्च को भी मजबूती प्रदान कर रहा है। इस एकेडमिक इकोसिस्टम के तहत यूनिवर्सिटी ने 22 मल्टीडिसिप्लिनरी पीएचडी प्रोग्राम शुरू किए हैं, जो एग्रीकल्चर, डेटा एनालिटिक्स, क्वांटम रिसर्च और साइबर सिक्योरिटी जैसे इमर्जिंग क्षेत्रों में रिसर्च को नई    गति देंगे।

उन्होंने कहा कि एक्सपीरिएंशल और इंडस्ट्री-बेस्ड एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। एआई-एमएल रिसर्च सेंटर और माइक्रोसॉफ्ट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं छात्रों और रिसर्च स्कॉलर्स को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस प्रदान कर रही हैं। नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के अनुरूप एडवांस्ड क्रेडिट सिस्टम और स्किल-बेस्ड प्रोग्राम भी लागू किए गए हैं, ताकि छात्र करियर की शुरुआत से ही ग्लोबल लेवल पर कॉम्पिटिटिव बन सकें।

2026–27 में 68 एआई-एनहैंस्ड एकेडमिक प्रोग्राम: उन्होंने जानकारी दी कि एकेडमिक सेशन 2026–27 के लिए यूनिवर्सिटी ने कुल 68 एआई-एनहैंस्ड और इंडस्ट्री-अलाइनड प्रोग्राम लॉन्च किए हैं, जिनमें 40 अंडरग्रेजुएट, 16 पोस्टग्रेजुएट और 12 लेटरल एंट्री प्रोग्राम शामिल हैं। इनका उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि छात्रों को फ्यूचर-रेडी स्किल्स, प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस और ग्लोबल करियर अपॉर्च्युनिटीज के लिए तैयार करना है।

पहले ही वर्ष में नेशनल लेवल पर मजबूत पहचान: यूनिवर्सिटी की तेज़ प्रगति का जिक्र करते हुए डॉ सिंह ने कहा कि पहला वर्ष उपलब्धियों और राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती पहचान का रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उद्घाटन के बाद चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश ने देश की पहली प्राइवेट एआई-बेस्ड मल्टीडिसिप्लिनरी यूनिवर्सिटी के रूप में अपनी पहचान बनाई है। माइक्रोसॉफ्ट एआई बूटकैंप, 60 से अधिक फ्री हाई-डिमांड एडवांस्ड क्रेडिट प्रोग्राम्स और 100 से ज्यादा कंपनियों वाला कॉरपोरेट एडवाइजरी बोर्ड यूनिवर्सिटी के इनोवेशन और प्लेसमेंट इकोसिस्टम को लगातार मजबूत कर रहा है। करोड़ों रुपये की स्कॉलरशिप, जिनमें सी. वी. रमन स्कॉलरशिप भी शामिल है, मेधावी छात्रों को प्रेरित कर रही हैं, जबकि नए पीएचडी प्रोग्राम राज्य में रिसर्च कल्चर को नई दिशा दे रहे हैं।

‘क्वांटम फॉर भारत’ मिशन और एआई हेल्थकेयर हैकाथॉन: भारत सरकार द्वारा आयोजित एआई समिट के दौरान सीयू यूपी ने एआई समिट के आधिकारिक प्रीइवेंट के दौरान ‘क्वांटम फॉर भारत’ मिशन लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य भारत को एआई और क्वांटम टेक्नोलॉजी में ग्लोबल लीडर बनाना है। इसके साथ ही भारत का पहला एआई हेल्थकेयर हैकाथॉन भी आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से 1,500 टीमें और 5,000 से अधिक युवा प्रतिभागीयों ने 100 से ज्यादा हेल्थकेयर प्रॉब्लम स्टेटमेंट्स पर एआई-आधारित समाधान विकसित किए।

सीयूसीईटी 2026 पोर्टल लॉन्च, एडमिशन प्रक्रिया शुरू: इस अवसर पर डॉ थिपेंद्र पी सिंह ने सीयूसीईटी 2026 पोर्टल लॉन्च करते हुए बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में प्रवेश कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से किया जाता है। इच्छुक अभ्यर्थी https://cucet.cuchd.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या टोल-फ्री नंबर 18002701411 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सीयूसीईटी का उद्देश्य फाइनेंशियल बैरियर्स कम करना, एकेडमिक आकांक्षाओं को सपोर्ट करना और प्रदेश के युवाओं के लिए एआई-बेस्ड शिक्षा व रोजगार के नए अवसर तैयार करना है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top