आर एस एस के तत्वावधान में आयोजित विचार गोष्ठी में भाग लेने की अपील

MAHARSHI TIMES
0

 ओमप्रकाश वर्मा 

नगरा (बलिया)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर विशाल जन विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है। इस आयोजन की जानकारी विश्व हिन्दू परिषद के रसड़ा जिला इकाई अध्यक्ष राजीव सिंह चन्देल राजू ने बताया कि सदियों से सनातन संस्कृति का मानवता की जागृति का प्रमुख केन्द्र रहा है। हम सब सनातनी हिन्दू सन्तान है। भारत उसका वाहक के रूप में सदा से  संघर्षरत रहा है। जीवन के मूल्य को रखने में समय समय पर सनातनी वीर योद्धा आते रहे हैं। सनातन परम्परा को अग्रसर रखने हेतु देश के महान विभूतियों ने आवश्यकता महसूस करके सन् 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की। जो अपनी कारगुजारियों से समाज की भलाई में विभिन्न रुपों में अनवरत कार्यकुशलता से चलते हुए आ रहे हैं। अब विश्व की सबसे बड़ी सर्व समाज की परिकल्पना में इस मानवीय संगठन का सौ वर्ष पूरे करके अपनी उत्कृष्ट पहचान कायम करने में अग्रसर है। इसी निमित्त संघ ने शताब्दी वर्ष मनाने का निर्णय लिया और मुर्त रुप में चल रहा है।‌ इसके लिए रसड़ा से नगरा जाने वाली मार्ग पर सिसवार स्थित कोलंबस इन्टरनेशनल स्कूल के प्रांगण में दिनांक 23 अप्रैल गुरुवार को विचार गोष्ठी का आयोजन है जिसमे क्षेत्र के प्रबुद्धजनों को भाग लेने की अपील श्री चन्देली ने किया है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top