प्रेम प्रसंग में युवक चढ़ा विद्युत टावर पर ,पुलिस ने उतारकर हिरासत में लिया

MAHARSHI TIMES
0

 ओमप्रकाश वर्मा

नगरा। मंगलवार की तड़के सुबह प्रेम प्रसंग के चलते एक 20 वर्षीय युवक गांव के समीप स्थित विद्युत टावर पर चढ़ गया। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की नजर जब युवक पर पड़ी तो इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत शोर मचाते हुए पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार सिसवार गांव निवासी विकास राजभर (20 वर्ष) मंगलवार सुबह करीब 6 बजे चट्टी के समीप डेरा स्थित विद्युत टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही नगरा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से युवक को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया। पुलिस की समझाइश के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने ले गई।

थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top