बिल्थरारोड से रणजीत सिंह
बिल्थरारोड(बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के हल्दीराम पुर के छपिया मौजे में शनिवार की अपराह्न अज्ञात कारणों से आग लगने से पूरे मौजे का लगभग तीन दर्जन घर जलकर राख हो गया। इस आग लगी की घटना में घरों में रखे आधा दर्जन अधिक घरेलू गैस सिलेंडर फट गए। और आग ने भयंकर रूप ले लिया। जिससे दर्जनों महिला पुरुष झुलस गए। वही एक भैंस और तीन बकरियां जलकर मर गए और घर गृहस्थी का सारा समान जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्दीराम पुर ग्राम सभा के छपिया मौजे में शनिवार के अपराह्न लगभग 3 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गया। तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। और पूरे मौजे को अपने चपेट में ले लिया। घरों में रखे आधा दर्जन से अधिक घरेलू गैस सिलेंडर भी आग के आगोश में आ गए और फट गए जिससे आग ने और विकराल रूप ले लिया। श्रीकांत, इकराम, हरिशंकर, किशुन, राजेश, गौरी,बृजेश, सुनील, शिवानन्द, राजू, मनोज सहित लगभग तीन दर्जन घरों को चपेट ले लिया और दर्जनों महिला पुरुष समेत चार पशु और घर का सारा समान जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर लगभग एक घंटे बाद पहुंचा तब तक समान जलकर राख हो गया था। इस आगलगी की घटना में पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।सूचना मिलते ही एसडीएम शरद चौधरी, सीओ रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता, इंस्पेक्टर उभांव दिनेश सहित अन्य राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचश्र गए। उन्होंने पीड़ितों को हर संभव सरकार से मिलने वाली सभी प्रकार की मदद देने का भरोसा दिया।


