नगरा की बिजली व्यवस्था सुधारने को लेकर अधीक्षण अभियंता को दिया पत्रक।

MAHARSHI TIMES
0

 ओमप्रकाश वर्मा 

नगरा/बलिया। आदर्श नगर पंचायत नगरा की बिजली व्यवस्था को लेकर भाजपा नेता जय प्रकाश जायसवाल ने अधीक्षण अभियंता (SE) को पत्र देकर गंभीर समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने बताया कि 19 दिसंबर 2019 को नगरा को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बावजूद अब तक ग्रामीण मानक के अनुसार ही बिजली आपूर्ति हो रही है, जिससे नगरवासियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

पत्र में मांग की गई है कि नगरा को शहरी मानकों के अनुरूप 20-22 घंटे नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं के अधिक बिजली बिल आने की शिकायतों को गंभीर बताते हुए इसकी उच्चस्तरीय सुधार कराने की मांग उठाई गई है।

इसके अलावा यह भी कहा गया है कि बिजली बिल ऑनलाइन जमा करने के बावजूद समय से सप्लाई बहाल नहीं हो रही है, जिससे उपभोक्ताओं को अनावश्यक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बिजली विभाग की टीम पर अनावश्यक छापेमारी और धनउगाही के आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने तथा आम जनता को राहत देने की अपील की गई है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top