धूमधाम से मनाई गयी परशुराम जयंती

MAHARSHI TIMES
0

ओमप्रकाश वर्मा 

नगरा(बलिया)। क्षेत्र के गोठाई में परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार पूर्व मन्त्री छट्ठू राम ने चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर भगवान परशुराम के विचारों से अवगत कराते हुए वक्ताओं ने कहा कि परशुराम जी समाज के अच्छे प्रेरणादायक रहे हैं। उनके द्वारा रचित जीवन वृतांत काफी दार्शनिक है। हमें उनके के कृतित्व को आत्मसात करके समाज की एक रुपता को बनिए रखना चाहिए। इस मौके पर लखनऊ से आए बृजेश भारती, पूर्व मण्डल अध्यक्ष देवनारायण प्रजापति देवा भाई, मण्डल अध्यक्ष अरुण तिवारी, दिलीप सिंह, दिनेश राजभर, जितेन्द्र प्रेमी, कृष्ण कुशवाहा, सन्तोष पाण्डेय, धर्मराज सिंह विक्की, चन्द्र भूषण सिंह, केदार उपाध्याय आदि रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायक कलाकार देवानंद देव, लोककला के प्रसिद्ध गायक राहुल ठाकुर विक्की, महुआ चैनल लोकगीत गायिका भावना सिंह, मुन्ना पाण्डेय आदि ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। अध्यक्षता सूर्य प्रकाश सिंह पप्पू व संचालन रामशिरोमणि तिवारी ने किया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top